Maharajganj Times

उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन विधायक ने फीता काट किया उद्घाटन

Maharajganj
Monday, 04 Sep, 2023
0
402

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :-  उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं "सबका- साथ सबका- विकास सबका-विश्वास सबका-प्रयास" नामक विषय पर आधारित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का  आयोजन सोमवार को सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने फीता काट कर उद्घाटन किया।यह चित्र प्रदर्शनी सोमवार से बुधवार तक चलेगी।  इस अवसर पर  विधायक ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बताया कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ख्याल रखते हुए विकास से संबंधित जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने में यह चित्र प्रदर्शनी एक अच्छा माध्यम है।  उन्होंने कहा कि जनपद के नागरिकों को इस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार की विकास परख  योजनाओं की जानकारी  कर अधिक से अधिक लाभ उठा  सकेंगे।

<